एक दिन यूँ जल जाऊँ मै ….
आरजू है तुझ मे मिल जाऊँ मै ....
और...फिर .......
तुझको याद आऊँ मै …
आंसुओं की तलाश हो जो तुझे कभी ….
तेरे होंठों की हँसी बन के मुस्कुराऊँ मैं.....
एक दिन यूँ जल जाऊँ मैं ….
इन हवाओं मे यूँ मिल जाऊं मैं ....
साँस ले तू तो ....
तेरे दिल मे धड़क जाऊं मैं...
एक दिन यूँ जल जाऊँ मैं …
छूना जो चाहे तू आसमान ..
तेरे कदमों की जमीं बन जाऊं मैं..
एक दिन यूँ जल जाऊँ मैं …
गर कोई ना हो दूर तक तेरे
शून्य बन के तुझ पे छा जाऊं मैं ...
एक दिन यूँ जल जाऊँ मैं …
उजाले मिल सके जीवन मे तुझको..
इस आरजू मे आग बनकर जलूं मैं...
एक दिन यूँ जल जाऊँ मैं …
अपने जलने का सही सबब पाऊँ मैं ....
एक दिन यूँ जल जाऊँ मैं ….
